फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the girls have ICSE rock

आईसीएसई में अब लड़कियों ने किया धमाल

Thu, 22 May 2014 09:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 May 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Now the girls have ICSE rock

काउंसिल फॉर इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई 10वीं के बुधवार को आए रिजल्ट में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। शालीमार गार्डन स्थित होली एंजेल्स स्कूल की छात्रा रिया सिंह और राजनगर स्थित सेंट पॉल एकेडमी के छात्र सजल गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट के साथ एनसीआर टॉप किया।

विज्ञापन


दोनों मेधावियों ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। होली एंजेल्स स्कूल के मयंक सिंह और प्रेरणा भांजदेव 97.6 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, जिले में 97.4 फीसदी अंकों के साथ होली एंजेल्स के ही छात्र सात्विक शुक्ला ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


टापर्स में हॉट सिटी में बालिकाओं ने परचम लहराया। जबकि ओवर ऑल रिजल्ट में 90 फीसदी अधिक अंक पाने वालों में लड़कों की संख्या अधिक रही।

नेहरूनगर सि्थत होली चाइल्ड पबि्लक स्कूल के अनमोल गोयल और शुभ्रा शुक्ला 96.2 प्रतिशत अंकों से स्कूल टॉपर रहीं, वही पूर्णिमा शुक्ला ने 96, प्रियांशी गोयल 95.8, अनमोल अग्निहोत्री 95.6 और दिव्यांशा ने 94.4 प्रतिशत के साथ लड़कियों का दबदबा कायम किया। राजेंद्र नगर स्थित होली एंजेल्स स्कूल में टॉप-10 टापर्स में बालक और बालिकाएं 50-50 रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पांच छात्राएं और पांच छात्र हैं, जिन्हें 90 फीसदी से अधिक अंक मिले। शक्तिखंड स्थित माडर्न अकादमी के टॉप-5 में से तीन छात्राएं हैं, ख्याति शर्मा, अनिता यादव और विज्ञा बघेल रही। जबकि दो छात्र रहे। जिन्हें 90 फीसदी से अधिक अंक मिले। कोणार्क स्कूल में टॉप करने वाली भी छात्रा दीपशिखा रहीं।

पिछले वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी थी। सेंट जोसेफ एकेडमी में 26, होली चाइल्ड स्कूल में 21, होली एंजेल्स स्कूल में 52, फातिमा कांन्वेंट में 11, सेंट पॉल एकेडमी में 22, होली ट्रिनिटी में चार, इंग्राहम स्कूल में एक छात्र सहित जिले में कुल 152 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।

होली एंजेल्स का दबदबा
आईसीएसई के नतीजों में ट्रांस हिंडन के शालीमार गार्डन स्थित होली एंजेल्स स्कूल का दबदबा रहा। डिस्ट्रिक्ट टॉपर छात्रों की सूची में पहले तीन स्थानों पर होली एंजेल्स के छात्रों ने कब्जा जमाया।

पहले स्थान पर होली एंजेल्स की रिया सिंह के साथ केवल गाजियाबाद के सेंट पॉल एकेडमी के छात्र सजल गुप्ता संयुक्त रूप से जिले और एनसीआर में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर होली एंजेल्स के मयंक सिंह और प्रेरणा, जबकि तीसरे स्थान पर भी सात्विक शुक्ला ने कब्जा जमाकर दबदबा कायम किया।


960 स्टूडेंट पास
जिले का ओवरऑल परिणाम 98 फीसदी रहा। आईसीएसई में पंजीकृत 980 छात्रों में से 960 छात्रों ने सफलता हासिल की। रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में भले ही कोई बढ़ोतरी न हुई, लेकिन छात्रों के ओवरऑल अंक प्रतिशत में इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed