फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now tc scan copy should be upload on website.

CBSE: अब ट्रांसफर के नाम पर नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा

Fri, 05 Dec 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Now tc scan copy should be upload on website.

स्कूलों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को जारी की गई टीसी की स्कैन कॉपी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


फर्जी टीसी के आधार पर दाखिला लेने की शिकायतों को देखते हुए सीबीएसई ने यह सर्कुलर जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को इस सर्कुलर का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल पूरे देश में फैले हुए हैं। कई बार एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर की बात कहकर अभिभावक बच्चों के फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट देते हैं। स्कूल के संबंध में जानकारी न होने पर फर्जीवाड़ा का पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर अभिभावक बच्चों का दाखिला करा लेते हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे काफी मामले पकड़ में आए हैं। ऐसे में सीबीएसई ने टीसी को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

सभी स्कूलों को टीसी की स्कैन कॉपी स्कूल की वेबसाइट पर लगाने के लिए कहा गया है। टीसी पर स्कूल के प्रबंधक और सचिव के हस्ताक्षर करने के लिए भी कहा गया है। इतना ही अब टीसी के बाद बोर्ड के सिटी को-ऑर्डिनेटर की अनुमति भी प्राप्त करनी होगी। इतना सब होने के बाद फर्जीवाड़ा करने में काफी मुश्किल हो जाएगा।

दो मिनट की फिल्म बनाकर जीतें दो लाख रुपये

Now tc scan copy should be upload on website.

दो मिनट की फिल्म स्टूडेंट्स को दो लाख रुपये का ईनाम दिला सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फिल्में बनाने पर स्टूडेंट्स को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके लिए सीबीएसई नेशनल फिल्म मेकिंग कांटेस्ट का आयोजन कर रहा है।

कांटेस्ट का आयोजन 11 से 17 जनवरी के बीच किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस कॉन्टेस्ट में स्टूडेंट्स के साथ ही सामान्य जन भी भाग ले सकते हैं। फिल्म के टॉपिक ओवर लोडिंग, हेल्मेट, शराब पीकर गाड़ी चलाना, प्रेशर हॉर्न आदि हैं।

फिल्म 30 सेकंड से दो मिनट की हो सकती हैं। ये फिल्में किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर नहीं चली होनी चाहिए। स्टूडेंट्स को अपनी प्रविष्टि 15 दिसंबर तक भेजनी हैं। प्रविष्टियां ऑनलाइन भी भेजी जा सकती हैं।

स्टूडेंट्स www.morth.nic.in पर फिल्म सीधे अपलोड कर सकते हैं या फिर पी डॉट एसआईएनजीएचएएल एट द रेट एनआईसी डॉट इन पर मेल कर सकते हैं।

पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दो लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रविष्टि को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद की पांच प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 20-20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed