{"_id":"77506f1c88d7d9e3a709224ab82ebe6e","slug":"now-submit-online-form-till-21-may-in-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा के फॉर्म भर रहे छात्रों को एचपीयू ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रूसा के फॉर्म भर रहे छात्रों को एचपीयू ने दी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 12 May 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसा के तहत दूसरे और चौथे सत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरने में पेश आ रही दिक्कतों पर आखिरकार विवि प्रबंधन ने छात्रों को राहत देने का फैसला लिया है। छात्र 21 मई तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। समस्या के समाधान का एक बार फिर विश्वविद्यालय ने जुलाई तक नया सर्वर स्थापित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सोमवार को विश्वविद्यालय की महाविद्यालय विकास परिषद की बैठक में कुलपति प्रोफेसर एडीएन वाजपेयी ने यह घोषणा की। कुलपति ने कहा कि रूसा को सही ढंग से लागू करने के लिए सभी महाविद्यालय मिल-जुलकर सहयोग करेंगे तथा विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति से इस संबंध में पेश आने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नैक की टीम शीघ्र दौरा करने वाली है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को नैक की टीम के निरीक्षण के लिए वित्तीय सहायता देने पर भी विचार चल रहा है। बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र सिंह चौहान, प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह ठाकुर, एमएस चौहान, अतिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा डा. अमरदेव के अतिरिक्त डा. गोपाल कृष्ण, डा. रामलाल शर्मा, डा. संजीव कुमार, शकुंतला वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, डीएस ठाकुर, एसबी नेगी, मंजूषा पठानिया, जेएस नेगी, कृष्ण वैद्य, एससी शर्मा, बृज लाल बिंटा और एनडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यहां वेबसाइट न खुलने से छात्र रहे परेशान
प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीकॉम और बीएससी परीक्षाओं के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को खासा परेशान होना पड़ा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट न खुलने के कारण अधिकतर छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके। इस दौरान अंतिम तिथि नजदीक होने के चलते आवेदन करने वाले छात्र दिन भर एक साइबर कैफे से दूसरे साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे।
ऑनलाइन फार्म तय तिथि के भीतर न भरे जाने के कारण छात्रों को अपना साल बर्बाद होने का डर भी सता रहा है। प्रदीप, अर्जित, दीपक, शाम लाल, अनिल शर्मा, शाश्वत, प्रियंका, गुलशन, रूचि, राजन छात्रों का कहना है कि फार्म भरने के लिए भरी गर्मी में दिन में कई कई बार साईवर कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है।