फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now subject less in ba and bsc classes

बीए और बीएससी में सब्जेक्ट ऑप्शन कम

Mon, 08 Sep 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
now subject less in ba and bsc classes

पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कालेजों में 2014-15 सत्र से ग्रेजुएशन कोर्स बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट के लिए सब्जेक्ट ऑप्शन में कटौती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव 13 सितंबर को पीयू सिंडीकेट में पेश किया जाएगा। पीयू ने सब्जेक्ट कंबीनेशन कम करने का फैसला इस साल सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के कारण लिया। सिंडीकेट में कई अन्य अहम प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें सेक्टर-46 स्थित धनवंतरी आयुर्वेदिक कालेज में 2012-13 सत्र में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट को परीक्षा में बैठने की अनुमति का प्रस्ताव भी शामिल है। धनवंतरी मेडिकल कालेज मामले में काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


बैठक में पीयू कैंपस स्थित बीजीजे इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्राइवेट रूम का किराया अब पीजीआी की तर्ज पर 1000 से 1500 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक प्रो. बीएस घुम्मन, डा. अमर नाथ गिल, डा. मंजू मल्होत्रा की सर्विस 22 सितंबर 2014 तक जारी रखने का प्रस्ताव भी आएगा। सभी प्रोफेसर ने कोर्ट में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर केस किया हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ठहरना होगा महंगा  
पीयू कैंपस और शिमला स्थित गेस्ट हाउस में रहना और सेमिनार आदि करवाना अब महंगा हो सकता है। 21 जुलाई 2014 को प्रो. एलके बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गेस्ट हाउस के कमरे, सेमिनार और डिनर हॉल के रेट में दोगुना तक इजाफा करने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।

पीयू सीनेटर को गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए 35 की जगह 100 रुपये देने होंगे। गेस्ट हाउस में मौजूदा रेंट को 200 से 300 और 300 से 600 रुपये किए जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। प्राइवेट एकेडमिक कांफ्रेंस और सेमिनार की फीस अब 5 से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है।
 
सीबीआई ने फिर मांगी प्रो. कटारे पर केस की अनुमति
सिंडीकेट में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्माश्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) में कार्यरत प्रो. ओपी कटारे पर सीबीआई द्वारा जांच करने संबंधी चिट्ठी की अनुमति का प्रस्ताव भी आएगा। अगस्त में सीबीआई द्वारा पीयू सिंडीकेट को फिर से पुराने फैसले पर विचार करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। इसमें सीबीआई द्वारा प्रो.कटारे के खिलाफ प्रोसिक्यूशन की इजाजत मांगी गई है। गौरतलब है कि पीयू सिंडीकेट ने इस मामले में ओपी कटारे के पक्ष में फैसला लिया था।

वीसी के सलाहकार इस्तीफा, मधु राका को चार्ज
सिंडीकेट बैठक में पीयू कुलपति के पूर्व एडवाइजर और सेक्रेटरी आरएक कपूर के इस्तीफे पर भी मुहर लगेगी। आरएल कपूर ने 19 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


सिंडीकेट बैठक में कपूर की जगह पूर्व डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रेक्शन (डीयूआई) प्रो. मधु राका को अगले आदेशों तक कपूर की जगह काम करने की मंजूरी का प्रस्ताव भी आएगा।

सिंडीकेट में ये प्रस्ताव भी आएंगे
-यूसोल में मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोलर (एमएफसी) प्रोग्राम को डिस्टेंस एजूकेशनल काउंसिल (डीईसी) के आदेशों के बाद बंद करने का प्रस्ताव।
-विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंपायर, ऑफिशियल और रेफरी को दिए जाने वाली फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
-पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट में डा. हेमंत बत्रा को प्रोफेसर और डा. अरुण कुमार गर्ग को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कंफर्म करने का प्रस्ताव।  
-पीयू के पालिटिकल साइंस विभाग में बिजली की नई तारों के लिए 5 लाख 56 हजार रुपये को मंजूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed