फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now students can see his copy

अब क्लास में दिखाई जाएंगी कॉपियां

Mon, 12 Aug 2013 02:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
now students can see his copy

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए एक अनूठी पहल की है।

विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के बाद शिक्षक अब क्लासरूम में कॉपी दिखाएंगे। अगर छात्र अपनी कॉपी के मूल्यांकन से संतुष्ट होगा तो वह इस पर हस्ताक्षर करेगा और अगर वह संतुष्ट नहीं हुआ तो वह शिक्षक से पूछताछ भी कर सकेगा।
विज्ञापन


इस नई पहल से छात्रों के भ्रम दूर होने के साथ शिक्षकों की कार्यप्रणाली भी साफ हो जाएगी। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था से मूल्यांकन कार्य में पूरी तरह पारदर्शिता आएगी और छात्रों को भी संतुष्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएयू प्रशासन ने छात्र हित में ये फैसला किया है। बीबीएयू चाहता है कि छात्रों को पता हो कि उन्होंने कहां गलती की है। डॉ. पांडेय कहा कि कई बार छात्र को लगता है कि उसने सब कुछ ठीक किया है लेकिन जब कॉपी जांची जाती है तो जवाब ज्यादा नंबर देने लायक नहीं होते।

इस नई व्यवस्था से छात्रों को पता चलेगा कि उन्होंने कहां गलती की है। साथ ही अगर शिक्षक से कहीं चूक हुई हो वह भी छात्र के साथ तुरंत न्याय कर सकेगा। इस व्यवस्था को नवंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से ही लागू करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed