फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Student Council Found in Representation in punjab university Senate

पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी

Mon, 24 Mar 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
now Student Council Found in Representation in punjab university Senate

पीयू स्टूडेंट काउंसिल को पीयू सीनेट में प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रपोजल तैयार कर पीयू चांसलर और देश के उप राष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी के पास भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


शनिवार को हुई पीयू सीनेट में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। पीयू सीनेट में 90 सदस्यों में विद्यार्थियों के प्रतिनिधि के लिए अभी तक कोई सीट नहीं है। दो साल पहले पीयू छात्र काउंसिल प्रधान को मूक दर्शक सीनेट बालकनी बैठने की इजाजत मिली थी। लेकिन, काउंसिल प्रधान न छात्रों से जुड़ा कोई भी मुद्दा सीनेट में नहीं उठा सकता।
विज्ञापन

फीस पर हुआ बवाल तो जागा पीयू प्रशासन

now Student Council Found in Representation in punjab university Senate

पीयू प्रशासन अभी तक सीनेट में छात्र काउंसिल को सीट देने के मामले को हलके में ले रहा था। लेकिन, हाल ही में फीस विवाद मामले ने तूल पकड़ने के बाद पीयू अब छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सिंडीकेट या सीनेट से पहले छात्र नेताओं की सहमति लेगी।

शनिवार को पीयू सीनेट में चांसलर दफ्तर की ओर से आदेश मिलने पर डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल को छात्रों का प्रतिनिधित्व के तौर पर सीनेट में छात्रों का पक्ष रखने की अनुमति दी गई। पीयू अब छात्र नेताओं के लिए भी सीनेट में स्थायी सीट देने की तैयारी में है। उधर, पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने पिछले साल सभी सीनेट और सिंडीकेट बैठक से पहले विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने का प्रपोजल तैयार किया था। लेकिन, कुछ ही दिन बाद यह प्रक्रिया ठप हो गई।

देश की कई यूनिवर्सिटी में छात्र काउंसिल को प्रतिनिधित्व

now Student Council Found in Representation in punjab university Senate

कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने खुद माना कि महाराष्ट्र सहित देश की र्कई यूनिवर्सिटी सीनेट में छात्र काउंसिल को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बात को खुद चांसलर ऑफिस के अधिकारियों ने भी माना है। पीयू कैंपस की 16 हजार विद्यार्थियों में 70 फीसदी से अधिक लड़कियां हैं।

लेकिन पीयू सीनेट में प्रधान पद देने पर सिर्फ छात्र नेता को ही बैठने का मौका मिलेगा। ऐसे में पीयू छात्र संगठन एक छात्र और एक छात्रा को सीनेट में प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहे हैं। काउंसिल प्रधान चंदन राणा और सेक्रेटरी डा. आभा ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए सीनेट में सीट दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

पीयू में इन्हें मिलती है सीट

now Student Council Found in Representation in punjab university Senate

पीयू सीनेट में कुल 90 सदस्य होते हैं। जिनमें से 34 विभिन्न कांस्टीट्यूंसी के तहत चुनाव जीतकर तो बाकी शिक्षा, राजनीति, कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां चांसलर डा. हामिद अंसारी की रिकमडेशन पर आते हैं। पीयू सीनेट में पीयू टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) टीचिंग, पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान को एक्स ऑफिसो के तौर पर पीयू सीनेट में प्रतिनिधित्व मिलता है।

साल भर से पीयू स्टूडेंट काउंसिल और एनएसयूआई सीनेट में स्थायी सीट को लेकर मांग कर रही है। पीयू कैंपस में कई बार विरोध प्रदर्शन के अलावा सिग्नेचर कैंपेन भी निकाली गई। काउंसिल प्रधान चंदन राणा सहित कई छात्र नेताओं ने इस मामले में दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed