{"_id":"e598c55878381d4358d61cfe6548b530","slug":"now-student-can-verify-certificate-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे वाह! अब खुद सत्यापित कीजिए अपने प्रमाण पत्र ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अरे वाह! अब खुद सत्यापित कीजिए अपने प्रमाण पत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश परीक्षा फार्म के साथ लगने वाले किसी भी प्रमाण पत्र की फोटोस्टेट कॉपी को अब सत्यापित करने के लिये छात्रों को अधिकृत अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्रों को वैद्य करार दे दिया है। छात्र किसी भी तरह के अपने दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टिड (स्वंय सत्यापित) लिख कर उसे साइन का सत्यापित कर सकेगा।
इसमें हस्ताक्षर के नीचे छात्र को अपना पूरा नाम लिखना होगा। इस सुविधा के साथ ही छात्र को अपनी जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी कि जो प्रमाण पत्र सत्यापित किये गए वो सही है, उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
लाखों छात्रों को मिलेगा फायदा
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यह सुविधा गहन मंथन और विचार करने के बाद शुरू की है। स्वयं सत्यापन को गठित दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग की बाहरवीं रिपोर्ट में नागरिक केंद्रित प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों को विश्वविद्यालय ने अपनाया है।
इस सुविधा के शुरू होने से विवि के विभिन्न प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन करने की इन दिनों चल रही प्रक्रिया के समय में प्रदेश भर के लाखों छात्रों को राहत मिलेगी। अब वे फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित कर सीधे जमा करवा सकेंगे।
इन्हें कर सकेंगे सत्यापित
विश्वविद्यालय ने बाकायदा प्रमाण पत्रों की सूची दी है जिन्हें छात्र स्वयं सत्यापित कर सकते है।
इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अपना पास पोर्ट साइज फोटो, जाति, आय, चरित्र, जनजाति और निवास-स्थान प्रमाण पत्र शामिल हैं।