{"_id":"14783495e7853abc88c21460f10c2f1c","slug":"now-skilled-professional-course-are-started-in-bbau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीबीएयू में भी शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्सेज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब बीबीएयू में भी शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्सेज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि में नए शैक्षिक सत्र से स्किल बेस्ड प्रोफेशनल कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए बीबीएयू यूनिफॉर्म चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करेगा।
विज्ञापन
सभी विभागों से नए स्किल बेस्ड प्रोफेशनल कोर्स डिजाइन करने और जो कोर्स चल रहे हैं, उनमें प्रैक्टिकल पार्ट जोड़कर स्किल बेस्ड बनाने के आदेश दिए हैं। यूनिवर्सिटी में नॉलेज अपग्रेडेशन सेंटर फॉर स्किल्ड ह्यूमन एक्शन एंड लर्निंग (कुशल) सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री लेवल के कोर्स शुरू किए जाएंगे। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि कुशल सेंटर स्थापित करके यहां स्टूडेंट्स को स्किल बेस्ड प्रोफेशनल कोर्सेज चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए यूनिफॉर्म चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अगर स्टूडेंट चाहें तो वे तीन से छह महीने के प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर सर्टिफिकेट हासिल कर लें, अगर चाहें तो एक साल की पढ़ाई कर डिप्लोमा हासिल करें।
या तीन साल का डिग्री कोर्स पढ़ लें। यही नहीं उन्हें एक यूनिवर्सिटी से दूसरी यूनिवर्सिटी में जाकर कोर्स पढ़ने की भी छूट होगी। टीचर भी छह महीने तक स्किल बेस्ड प्रोफेशनल कोर्सेज दूसरे विश्वविद्यालयों में पढ़ा सकते हैं। यह सभी कोर्स इंडस्ट्री ओरिएंटेड होंगे। इन कोर्सेज के बाद स्टूडेंट्स को रोजगार मिल सकेगा।