फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now read hindi in punjab as optional subject

ऑप्शनल हो गई हिन्दी, मन है तो ही पढ़ें अब

Mon, 13 Apr 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
now read hindi in punjab as optional subject

पंजाब के सरकारी स्कूलों में राष्ट्र भाषा हिंदी अब ऑप्शनल होने जा रही है। विद्यार्थी अब मन होगा तो ही हिंदी पढ़ेंगे। नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को हिंदी और एसएसटी विषयों की जगह एक वोकेशनल कोर्स चुनना होगा। शुरुआती दौर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से उन स्कूलों को पत्र जारी कर दिया गया है, जहां वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। यह ध्यान रखा जा रहा है कि वोकेशनल कोर्स के कारण विद्यार्थियों पर सिलेबस का अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसके तहत उन्हें एसएसटी या हिंदी विषय में से एक को छोड़कर वोकेशनल कोर्स पढ़ना होगा।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से आए निर्देश के बाद संभावना है कि वोकेशनल कोर्स चुनने वाले छात्रों में 80 फीसदी से ज्यादा हिंदी के ही होंगे। वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों के मुताबिक वोकेशनल कोर्स जब शुरू हुए थे तब एसएसटी का विषय ही विकल्प के लिए रखा गया था। अब सरकार ने हिंदी को ऑप्शनल सब्जेक्ट की सूची में डालकर राष्ट्र भाषा को संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पहुंचे निर्देश, पायलट प्रोजेक्ट शुरू
जिन स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, उन स्कूलों में स्टूडेंट्स को हिंदी और एसएसटी में से एक को चुनना होगा। इन विषयों की जगह पर उन्हें वोकेशनल कोर्स पढ़ाया जाएगा।

- हरविंदर कौर, डीईओ पटियाला

पहले जो पत्र मिला था, उसमें कंप्यूटर क्लास कम कर वोकेशनल कोर्स पढ़ाने की बात की गई थी। अब नए पत्र के मुताबिक हिंदी या एसएसटी की जगह वोकेशनल कोर्स पढ़ाया जाएगा।
- बलजीत सिंह बराड़, सीईओ फरीदकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed