फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now online applications for Polytechnic Entrance Test Himachal Pradesh Technical Education Board.

स्टूडेंट्स के बड़े काम की है ये खबर, पढ़ें जरूर

Fri, 13 Mar 2015 09:14 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Now online applications for Polytechnic Entrance Test Himachal Pradesh Technical Education Board.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड से पॉलीटेक्निक एंट्रांस टेस्ट (पीईटी) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रोस्पेक्टस के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। फार्म डाक से लेट पहुंचने का डर भी नहीं सताएगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस साल से पीईटी और लीट को पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को प्रदेश की 98 सरकारी आईटीआई, 15 सरकारी पॉलीटेक्निक और 24 प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुविधा केंद्र भी स्थापित किए हैं। यहां अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के करीब 30 हजार अभ्यर्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन

कंपनी के माध्यम से तैयार किया सॉफ्टवेयर

Now online applications for Polytechnic Entrance Test Himachal Pradesh Technical Education Board.

बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एमजीआरएम नेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से स्टूडेंट लाइफ साइकिल मैनेजमेंट नाम का सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके माध्यम से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। साफ्टवेयर का काम अंतिम चरण में है। 20 से 25 मार्च के बीच यह पूरी तरह से काम करने लगेगा।

ऐसे काम करेगा साफ्टवेयर- स्टूडेंट लाइफ साइकिल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर और स्कैन करने के बाद अपलोड करना होगा। डेबिट, क्रेडिट कार्ड और बैंक में फीस जमा करवाकर इसकी डिटेल अपलोड की जा सकेगी।

मोबाइल पर मैसेज भी आएगा

Now online applications for Polytechnic Entrance Test Himachal Pradesh Technical Education Board.

साफ्टवेयर में पूरी जानकारी अपलोड होने पर ही फार्म स्वीकार होगा। फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी को पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज आएगा। साफ्टवेयर में यूपीएससी की तर्ज पर एक बार पंजीकृत होने के बाद अभ्यर्थी आगे की सभी परीक्षाओं के लिए इसी पंजीकृत नंबर के आधार पर आवेदन कर सकेगा।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर टेगटा ने बताया कि पीईटी को प्रदेश से हर साल करीब 18 से 20 हजार और लीट के लिए करीब 5 से 6 हजार अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से 25-30 हजार युवाओं को सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed