{"_id":"20cf5899d219fd3e817c3e9aa29b758a","slug":"now-online-admit-card-for-student-of-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, घर बैठे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
खुशखबरी, घर बैठे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एग्जामिनेशन सिस्टम को बेहतर बनाते हुए 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के पहली बार ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पीयू वेबसाइट पर सभी पीजी कक्षाओं के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए। पीयू और संबद्ध कॉलेजों में 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं में बैठने के लिए रोल नंबर के लिए अब विद्यार्थियों को पीयू कैंपस या कॉलेज अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने बताया करीब 44 हजार एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थी देश के किसी भी कौने से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
सिंतबर 2013 में पीयू परीक्षा तंत्र में बदलाव करते हुए पहली बार पीजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की थी।
डॉ. परविंदर सिंह के अनुसार ऑफ लाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए एक फोटो और अपना पहचान पत्र साथ दिखाना होगा।
9 से 31 दिसंबर तक चलने वाली पीजी परीक्षाओं के लिए चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में 91 सेंटर बनाए गए हैं।
पीयू द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के बाद देश भर के विद्यार्थी अब पीयू से विभिन्न कोर्स करने में रुचि दिखा रहे हैं।
इस साल मुंबई सहित दूर दराज के राज्यों से 500 से 700 प्राइवेट कैंडीडेट ने विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन किया है।