फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now HP Board will conduct compartment exam in July

कंपार्टमेंट वाले स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, पढ़िए..

Fri, 30 May 2014 11:40 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now HP Board will conduct compartment exam in July

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा अब जुलाई माह में करवाएगा। पहले ये परीक्षाएं सितंबर माह में होती आई है।

विज्ञापन


बोर्ड का यह निर्णय मौजूदा सत्र से ही लागू हो सकता है। अधिकारियों की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। निर्णय पर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है, लेकिन मुहर का लगना महज औपचारिकता समझी जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड के इस निर्णय से कंपार्टमेंट वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर जमा दो में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों के लिए यह संजीवनी साबित होगा।

अगस्त तक निकल जाएगा रिजल्ट

Now HP Board will conduct compartment exam in July

शिक्षा बोर्ड जुलाई माह में अनुपूरक परीक्षा लेगा और अगस्त माह के बीच में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इससे संबंधित छात्रों की आगामी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

जमा दो से पास आउट छात्र अगस्त माह तक आगे की पढ़ाई के लिए किसी संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। बोर्ड ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा के मद्देनजर लिया है ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो।

मौजूदा वर्ष के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जमा दो के 19920 तथा दसवीं के 26205 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं।

19 जून तक बिना विलंब शुल्क आवेदन

Now HP Board will conduct compartment exam in July

बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क 19 जून तक आवेदन करना होगा।

विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ छात्र 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव बलवीर ठाकुर ने कहा कि बोर्ड ने हाल ही में इस निर्णय पर विचार किया है। इसे चालू सत्र से ही शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed