हर सेमेस्टर के बाद स्टूडेंट्स दे सकेंगे कैरी ओवर परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ईयर बैक छात्रों के दबाव के बाद अब कैरी ओवर परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है।
हालांकि, यहां सिर्फ पहले और अंतिम वर्ष के छात्रों की ही परीक्षा कराई जाएगी।
हर साल के हंगामे के बावजूद जीबीटीयू ने भले कुछ नहीं सीखा हो लेकिन इससे सबक लेते हुए महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय (एमटीयू) ने बवाल से बचने का फॉर्मूला निकाल लिया है।
एमटीयू ने पहले ही सभी छात्रों की कैरी ओवर परीक्षा भी शुरू करवा दी है। खास बात यह भी है कि फाइनल रिजल्ट के बाद नहीं बल्कि हर सेमेस्टर के बाद छात्रों को कैरी ओवर का मौका दिया जा रहा है ताकि ईयर बैक की समस्या ही न रह जाए। वहीं, जीबीटीयू में ईयर बैक छात्रों को रिजल्ट के बाद अगले साल मौका दिया जाता है।
प्रदेश के तकनीकी कॉलेज इस समय दो विश्वविद्यालयों जीबीटीयू और एमटीयू से संबद्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेज एमटीयू से तथा पूर्व एवं मध्य उत्तर प्रदेश के कॉलेज जीबीटीयू से संबद्ध हैं। एमटीयू बने अभी तीन साल ही हुए हैं, इसलिए अंतिम वर्ष की पढ़ाई अभी वहां नहीं हो रही है लेकिन दोनों विश्वविद्यालयों में छात्र संख्या लगभग बराबर है।
दोनों से संबद्ध कॉलेजों में भारी संख्या में ईयर बैक छात्रों की समस्या आती है और वे कैरी ओवर परीक्षा करवाने के लिए हंगामा भी करते हैं। जीबीटीयू में पिछले दिनों काफी बबाल हुआ था। इसके बाद जीबीटीयू प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्रों की कैरी ओवर परीक्षा करवाने जा रहा है।
अंतिम वर्ष के छात्रों की कैरी ओवर परीक्षा 19 अगस्त से शुरू होगी। इसमें लगभग डेढ़ हजार छात्र शामिल होंगे। वहीं प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 26 अगस्त से कैरी ओवर परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें करीब 25 हजार छात्र शामिल होंगे जो ईयर बैक हैं।