फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now gabbar looking to mba

डाकूगीरी छोड़ अब एमबीए करेगा गब्बर

Sun, 24 Nov 2013 03:11 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2013 03:11 AM IST
विज्ञापन
now gabbar looking to mba

डाकूगिरी छोड़ गब्बर सिंह अब एमबीए करना चाहता है। इसके लिए वह अच्छे कोचिंग सेंटर की तलाश में है और इस काम में उसकी मदद कर रही है आईआईएम लखनऊ के भावी प्रबंधकों की टीम।

विज्ञापन


शोले और एमबीए का ये कनेक्शन शनिवार को कॉल्विन कॉलेज मैदान पर नजर आया। मौका था आईआईएम के वार्षिक माकेर्ट रिसर्च प्रोग्राम ‘इंडेक्स-2013’ का।

इंडेक्स में अपने नौ स्टॉलों के माध्यम से मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने विभिन्न उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं की रुचि, पसंद, नापसंद आदि के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का फाइनल, सिंगिंग, डांसिंग कंपटीशन के साथ ही इंडियाना और डी नक्षत्र बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां भी दीं। मार्केट रिसर्च के साथ ही लोगाें के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गब्बर सिंह के लिए बसंती और ठाकुर सभी जुटकर अच्छी कोचिंग की तलाश कर रहे थे। स्टॉल नंबर एक को भावी प्रबंधकों ने ‘रामगढ़ पर छाया एमबीए का साया’ नाम दिया था।

स्टॉल पर कोचिंग चुनते समय क्या-क्या चीजें देखी जाती हैं। फीस, मॉक टेस्ट, बैच स्ट्रेंथ कितनी मायने रखती है, इन सारे सवालों के जवाब विभिन्न गेम्स के माध्यम से तलाशे गए।

गब्बर सिंह ने हर किसी को कालिया समझते हुए उनसे कोचिंग ढूंढते प्राथमिकता संबंधी सवाल पूछे। दूसरी ओर शोले के ठाकुर ने कोचिंग छोड़ने के कारणों की पड़ताल की, जबकि बसंती ने कोचिंग संस्थानों के लिए विज्ञापन संबंधी सवालों के जवाब जुटाए।

भावी प्रबंधकों का स्टॉल नंबर तीन तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित था। स्टॉल पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रूप धरे स्टूडेंट शॉपिंग के दौरान चुप रहने के बजाय शिकायत दर्ज कराने की सलाह दे रहा था।

ऑनलाइन शॉपिंग के समय ध्यान देने योग्य बातों से संबंधित सवाल पूछे गए। इसी गेम के एक भाग में लोगों से यमराज शॉपिंग के दौरान सबसे बड़ी परेशानी पूछ रहा था।

ऑनलाइन शॉपिंग पर रिसर्च के लिए भी गब्बर सिंह मौजूद थे। स्टॉल में मुख्य रूप से ऑनलाइल परचेज में सामान बदलने में परेशानी और सामान देर से आने की शिकायत आए हुए लोगों ने दर्ज कराई।

आईआईएम के इंडेक्स में इस बार शोले और महाभारत के किरदार ही छाए रहे। कई स्टॉल पर अमिताभ बच्चन भी केबीसी खेलते नजर आए। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की गुत्थी भी भावी प्रबंधकों को पसंद आ गई।


शो से भले ही गुत्थी गायब हो गई है लेकिन इंडेक्स में गुत्थी को देखकर लोगों को काफी मजा आया। गुत्थी भी कहां पीछे रहने वाली थी उसने ऑनलाइन शॉपिंग के संबंधित सवाल अपने अंदाज में पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed