{"_id":"1cf71b89819d71d26303e141880b1e11","slug":"now-engineering-entrance-exam-will-be-conducted-outside-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग में एडमिशन चाहते हैं तो जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग में एडमिशन चाहते हैं तो जरूर पढ़ें
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में एडमिशन को अब हिमाचल से बाहर भी प्रवेश परीक्षा की सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने प्रदेश और राज्य से बाहर के परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। तकनीकी विवि ने उत्तर भारत के छात्रों को हिमाचल में शिक्षा दिलवाकर प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद विवि इस सत्र से पहली बार प्रदेश स्तर पर हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस एग्जाम करवा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। तकनीकी विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 11 और प्रदेश से बाहर चार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है, ताकि प्रदेश में चल रहे सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीटें खाली न रहें।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश से बाहर अपने माता-पिता के साथ रह रहे बच्चों को भी इस परीक्षा में भाग लेने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन सरकारी क्षेत्र और करीब चार दर्जन निजी क्षेत्र में कॉलेज चल रहे हैं। इनमें 17 इंजीनियरिंग, 10 फार्मेसी, 12 एमबीए और तीन एमसीए कॉलेज हैं। प्रदेश में प्राइवेट विवि में हर साल हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में ये हैं 14 परीक्षा केंद्र
धर्मशाला, पालमपुर, नूरपुर, शिमला, चंबा, हमीरपुर, नालागढ़, सोलन, कुल्लू, ऊना, मंडी, बिलासपुर, पांवटा साहिब और नाहन
प्रदेश के बाहर ये परीक्षा केंद्र
जम्मू, चंडीगढ़, गंगटोक, और इम्फाल
आवेदन और प्रवेश परीक्षा की तिथि
कोर्स=======आवेदन की अंतिम तिथि=======परीक्षा तिथि
एमबीए=======24 अप्रैल===============04 मई
एमसीए=======14 अप्रैल===============04 मई
बीटेक=======07 मई===============20 मई
बी-फार्मेसी एलोपैथी और आयुर्वेदा==07 मई====20 मई
एम-टेक===============22 मई======02 जून
एम-फार्मेसी=============22 मई======02 जून
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि ने राज्य को शिक्षा हब बनाने के लिए प्रदेश के 14 परीक्षा केंद्रों के अलावा उत्तर भारत में चार अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है।
- मनोज कुमार, रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक तकनीकी विवि