एससीए चुनाव पर बैठक बेनतीजा, अब ईसी लेगी फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने का मामला ईसी में जाएगा। कॉलेज प्राचार्यों ने गेंद सरकार और प्रदेश विवि प्रशासन के पाले में डाल दी है। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में विवि में बैठक हुई। इसमें चुनाव बहाली पर कोई फैसला नहीं हुआ।
हालांकि, कुलपति ने परिसर में हिंसा मुक्त माहौल बनाए रखने को अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को जारी रखने की बात रखी। उन्होंने कहा कि प्राचार्यों की राय को ईसी में ले जाकर नए सत्र से छात्र संघ चुनाव के तरीके पर फैसला लिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्यों ने एकमत से कहा कि जो भी फैसला सरकार, कार्यकारी परिषद और विश्वविद्यालय प्रशासन लेगा, वे उसके मुताबिक कार्य करेंगे।
2014-15 में लगा था प्रत्यक्ष चुनाव पर प्रतिबंध
प्राचार्यों ने कहा कि कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में कोई बड़ी हिंसक घटना नहीं हुई है। अब तक माहौल शांत बना हुआ है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में परिसरों में हुई हिंसा की घटनाओं और प्राचार्यों की राय को आधार बनाकर प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक लगाई थी।
इसके बदले अप्रत्यक्ष चुनाव का नया तरीका निकाला था। इसमें मेरिट पर हर संस्थान की एससीए के पदाधिकारी मनोनीत किए गए थे। हालांकि, विवि का यह फार्मूला पूरी तरह सफल नहीं रहा था। विवि में ही एससीए की शपथ नहीं हो पाई थी।