ऑनलाइन देखें अब नेट की स्कैन ओएमआर शीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जून 2015 में ली गई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की स्कैन ओएमआर शीट अब उम्मीदवार ऑनलाइन देख सकेंगे। उम्मीदवार स्कैन शीट देखकर सत्यापन भी कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से नेट में आंसर की भी जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन कर देख सकते हैं। उम्मीदवार केवल 24 अगस्त तक ही ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इसके बाद लिंक डिसेबल कर दिए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर अंकित प्रतिक्रिया में भिन्नता पाए जाने पर रिकॉर्ड को चुनौती देने की अनुमति दी गई है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक तथा व्यक्तिगत तौर पर भेजी गई चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आंसर- की में भी दे सकेंगे चुनौती
एक हजार रुपये प्रति रिकॉर्ड प्रतिक्रिया वाली चुनौती संबंधी निर्धारित शुल्क सिर्फ डेबिट/क्रेडिट कार्ड व ई-चालान के जरिये ही जमा करवाना होगा। यदि चुनौती बोर्ड द्वारा स्वीकार की जाती है तो संशोधन किया जाएगा और शुल्क वापस लौटाया जाएगा। उधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट की ओएमआर शीट, रिकॉर्ड प्रतिक्रिया और उत्तर कुंजी के सत्यापन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक ओपन कर दिए गए हैं।
सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिये उत्तर कुंजियों को चुनौती देने की भी अनुमति दे दी गई है। क्रेडिट/डेबिट कार्ड तथा ई-चालान के जरिये एक हजार रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क उम्मीदवार को जमा करवाना होगा। एक बार अदा किया गया शुल्क अप्रतिदेय है। चुनौती स्वीकार होने पर शुल्क वापस लौटा दिया जाएगा।