फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now cbse edmit card online

अब सीबीएसई के एडमिट कार्ड मिलेंगे ऑनलाइन

Tue, 07 Jan 2014 12:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jan 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
now cbse edmit card online

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने मार्च में शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाईटेक सिस्टम शुरू किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, इस तुगलकी फरमान ने उत्तराखंड में फैलाई 'अराजकता'

इसके तहत न केवल हर छात्र का एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेगा बल्कि छात्रों का पूरा डाटाबेस भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। गत वर्ष तक सीबीएसई की ओर से छात्रों का डाटा बेस और एडमिट कार्ड प्रिंट फॉर्मेट में हर स्कूल को भेजा जाता था।
विज्ञापन


पढ़ें, 'भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें त्रुटियों को स्कूल मैन्यूअली सुधार कर वापस बोर्ड को भेजता था, जिसके बाद इसमें अंतिम सुधार के बाद सूची और एडमिट कार्ड वापस आते थे। इस प्रक्रिया में न केवल लंबा समय लग जाता था बल्कि खामियां भी रह जाती थी। इस वर्ष से बोर्ड ने यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।


पढ़ें, नदी के उफान को मात देकर 'बेटी' ने बचाया

हर स्कूल छह से 20 जनवरी 2014 के बीच वेबसाइट से छात्रों का डाटा बेस डाउनलोड कर उसमें ऑनलाइन ही सुधार करेगा। इस सुधार का एक पत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भी भेजना होगा। 20 जनवरी के बाद छात्र की किसी भी एंट्री में फेरबदल संभव नहीं होगा।

पढ़ें, मायके में ही लुट गई अस्मत

फरवरी के अंतिम सप्ताह में अंतिम सूची और एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से प्रिंट किए जा सकेंगे। इन एडमिट कार्ड को कंप्यूटर में सुरक्षित रखने का कोई प्रावधान नहीं होगा, केवल वेबसाइट से सीधे प्रिंट ही निकालना होगा। अगर छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है तो तुरंत इसका प्रिंट आउट निकाला जा सकता है।

यहां होगी दिक्कत
बोर्ड के इस हाईटेक सिस्टम की वजह से उत्तराखंड के उन दुर्गम क्षेत्रों के सीबीएसई स्कूलों को मुश्किल होगी, जहां नेटवर्क की समस्या है या फिर कंप्यूटर की सुविधा सही रूप में उपलब्ध नहीं है।

बोर्ड ने इस वर्ष से यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे एक ओर जहां वक्त बचेगा तो दूसरी ओर बच्चे को भी ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- रणवीर सिंह तोमर, सहायक सचिव, सीबीएसई इलाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed