{"_id":"4f393242a851a9fd90b2e4905da9e094","slug":"notification-of-nursing-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, देखें...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, देखें...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 May 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में नर्सिंग की सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। दो जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
इसकी प्रवेश परीक्षा 11-12 जुलाई को आयोजित होगी। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए दो जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून तय की गई है। ई-चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि विवि ने 29 जून तय की है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तीन जुलाई को जारी किए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए 11 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जबकि एएनएम और जीएनएम के लिए 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परिणाम 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। अगस्त में काउंसिलिंग होगी। एएनएम कोर्स के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं, जबकि जीएनएम में केवल 20 प्रतिशत सीटें ही पुरूष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in