फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   notice for b ed colleges in uttarakhand.

बीएड के 'बवंडर' से संकट में हजारों का भविष्य

Sun, 16 Nov 2014 02:42 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Nov 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
notice for b ed colleges in uttarakhand.

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 25 बीएड कॉलेजों के सत्र 2013-14 की परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कई बार पत्र लिखने के बावजूद कॉलेजों ने छात्र संख्या विवि को उपलब्ध नहीं कराई। अब पूरा मामला राज्यपाल के पास जा चुका है। साथ ही विवि ने सभी कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी किया है।

गत वर्ष 50 प्रतिशत सरकारी कोटे पर तो विवि ने दाखिले कर दिए थे, लेकिन मैनेजमेंट कोटे की 50 प्रतिशत बीएड सीटों पर इन कॉलेजों ने एक्ट का हवाला देकर खुद दाखिले लिए थे।
विज्ञापन


सत्र बीता, नए सत्र की काउंसिलिंग और दाखिले भी हो गए, लेकिन विवि के बार-बार जानकारी मांगने के बावजूद कॉलेजों ने बीएड दाखिलों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। दबाव बना तो जो जानकारी दी गई, वह बेहद चौकाने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों ने नियम रखे ताक पर

notice for b ed colleges in uttarakhand.

किसी कॉलेज ने 50 के बजाए 70 एडमिशन कर लिए हैं तो किसी ने आरक्षण नियमों का पालन ही नहीं किया है। कई कॉलेज ऐसे भी सामने आए हैं।

जिन्होंने कला और विज्ञान की सीटों का बंटवारा किए बिना दाखिले कर दिए। गलत जानकारी देने पर विवि ने परीक्षाओं पर रोक लगाते हुए सभी 25 कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिया है।

उनसे सही जानकारी मांगी गई है, अन्यथा परीक्षा न कराने की चेतावनी विवि ने दी है। दूसरी ओर, कॉलेजों की इस लापरवाही की पूरी रिपोर्ट अब राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के पास भेज दी गई है। अब राजभवन से निर्देश आने के बाद ही परीक्षा की प्रक्रिया पर फैसला किया जाएगा।

कॉलेजों को लगातार पत्र भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। जिन कॉलेजों ने जानकारी भी भेजी, वह गलत भेजी है। हमने पूरे मामले की फाइल राजभवन भेजी है, अब वहीं से निर्देश आने का इंतजार कर रहे हैं।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed