{"_id":"399f7a375c46ca166a1baaeed3fb9dfb","slug":"not-more-than-three-chances-in-jee-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains: नहीं मिलेंगे तीन से ज्यादा मौके","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE Mains: नहीं मिलेंगे तीन से ज्यादा मौके
टीम डिजीटल/लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से होने वाली जेईई (मेन) 2014 की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को तीन से ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
इसमें केवल वर्ष 2012 से लेकर 2014 में 12वीं पास कर चुके छात्रों को ही अवसर मिलेगा। वर्ष 2011 में फेल होने के बाद यदि छात्र ने 2012 में 12वीं पास भी कर ली हो तब भी उसे मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें वर्ष 2012 से पहले 12वीं पास कर चुके छात्र नहीं बैठ सकते हैं। जेईई (मेन) 2014 के लिए बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके मुताबिक ऑफलाइन परीक्षा के लिए ज्यादा और ऑनलाइन परीक्षा के लिए कम फीस का भुगतान करना होगा।
ऑफलाइन पेपर-1 में बीई-बीटेक और पेपर-2 बीआर्क और बी प्लॉनिंग के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 1800 रुपये और छात्राओं को 900 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
जबकि एससी-एसटी व अक्षम वर्ग के छात्रों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा केवल पेपर-1 बीई-बीटेक के लिए होनी है।
इसके लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 1400 और छात्राओं को 700 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एससी-एसटी व अक्षम वर्ग के छात्रों और छात्राओं को 700 रुपये चुकाने होंगे।
यदि कोई छात्र ऑफलाइन परीक्षा में से पेपर-1 या पेपर-2 की में से किसी एक पेपर की परीक्षा देता है तो छात्रों को 1000 रुपये और छात्राओं को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है। वहीं ई-चालान के माध्यम से भी सिंडिकेट, केनरा या आईसीआईसीआई बैंक में फीस का भुगतान हो सकता है।