{"_id":"63b9ca82e64df0f795f2b31053cc6483","slug":"not-all-admissions-introducing-internal-assessment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले पूरे नहीं, शुरू करा दिया इंटरनल असेसमेंट ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दाखिले पूरे नहीं, शुरू करा दिया इंटरनल असेसमेंट
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्सेज में अभी दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और इंटरनल असेसमेंट शुरू करवा दिया गया। अभी भी सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र इस बार पूरी तरह पटरी से उतर रहा है क्योंकि पीजी में ही ग्रिवांस कमेटी की सिफारिश पर सितंबर के अंतिम सप्ताह तक दाखिले हुए।
विज्ञापन
ऐसे में बमुश्किल एक महीने की पढ़ाई में ही स्टूडेंट्स का मिड टर्म टेस्ट लिया जा रहा है, उनकी उपस्थिति के अंक दिए जा रहे हैं और प्रेजेंटेशन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पीजी में दाखिले की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण इंटरनल असेसमेंट अब मखौल बनकर रह गया है। एलयू ने पीजी के इंटरनल असेसमेंट के लिए जो नियम बनाए हैं।
उसके तहत फर्स्ट सेमेस्टर सहित अन्य सेमेस्टर कक्षाओं में इंटरनल असेसमेंट 31 अक्तूबर से पहले करवाना अनिवार्य है। एलयू प्रशासन का कहना है कि जिन कक्षाओं में दाखिले समय पर हो गए उनका इंटरनल असेसमेंट करवाया जा रहा है।
जहां दाखिले चल रहे हैं वहां विशेष व्यवस्था के तहत छूट दी गई है। मगर सत्र के पूरी तरह पटरी से उतरने का किसी के पास सीधा जवाब नहीं है।
एलयू में शैक्षिक सत्र 2014-15 किस तरह पटरी से उतर गया है उसका जीता जागता उदाहरण यह है कि अभी बीती 20 अक्तूबर को एमएससी मॉस कम्युनिकेशन कोर्स में एक छात्रा को दाखिला मिला है।
इसके अलावा अन्य सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर दाखिले ले रहे हैं। यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस कोर्स में कम से कम 40 प्रतिशत सीटें भरना अनिवार्य है।
इसी के तहत जो स्टूडेंट अभी तक दाखिला नहीं पा सके हैं उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने किसी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था।
उन्हें उस कोर्स में प्रवेश नहीं मिल पाया तो अब वह दूसरे कोर्स में खाली सीट पर दाखिला ले रहे हैं। उधर एलयू में ग्रिवांस कमेटी की सिफारिश पर पीजी में सितंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश हुए।
इसके बाद अक्तूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली सहित अन्य त्यौहारों की करीब दस छुट्यिां हुई हैं और इसके बाद रविवार की चार छुट्यिां जोड़ दें तो बमुश्किल 15 दिन की ही पढ़ाई दाखिला पाए स्टूडेंट भी कर पाए हैं।
ऐसे में इनका मिड टर्म टेस्ट जो कि 15 नंबर का है, 5 नंबर उपस्थिति और 10 नंबर प्रेजेंटेशन के हैं उसमें इंटरनल असेसमेंट होना है। आखिर जब शैक्षिक सत्र पहले ही पटरी से उतरा हुआ है तो इंटरनल असेसमेंट किस तरह हो पाएगा।
जिन स्टूडेंट्स को पीजी में रेग्युलर कोर्सेज में दाखिले मिले है और वह फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड लिस्ट में दाखिला पाए हैं वह भी अभी तक महीने भर की पढ़ाई कर पाए हैं। 31 अक्टूबर तक इंटरनल असिस्मेंट करवाना रस्मअदायगी साबित होगा।