{"_id":"feac82fb5ddde8f43662122e17546cce","slug":"northeast-college-students-struggle-in-amravati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती कॉलेज में पूर्वोत्तर के छात्रों में संघर्ष","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अमरावती कॉलेज में पूर्वोत्तर के छात्रों में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमरावती में छोटे से विवाद को लेकर रविवार को अमरावती के एक कॉलेज में हुए छात्र संघर्ष में सिक्किम के पांच और दिल्ली का एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन
सभी हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्र हैं। संघर्ष में दिल्ली का छात्र मयूर कुमार घायल हुआ है जिसे अन्य घायलों के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली और सिक्किम के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोपहर तक संघर्ष चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उपद्रवी छात्रों ने इस दौरान सड़क पर पत्थरबाजी की जिसमें कई राहगीरों को भी चोट आई। इस मामले में पुलिस ने भजन किशनचंद शर्मा को गिरफ्तार किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि छात्रों की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।