{"_id":"663a2ded5c88771ac857a74045b08ad3","slug":"non-net-agitating-students-got-support-yogendra-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन नेट आंदोलनकारी छात्रों को मिला योगेंद्र यादव का साथ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नॉन नेट आंदोलनकारी छात्रों को मिला योगेंद्र यादव का साथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉन नेट फैलोशिप को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। यूजीसी के बाहर जारी इस आंदोलन में अब छात्रों को स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव का साथ मिल गया है।
विज्ञापन
वहीं आंदोलन में एकजुटता जाहिर करने के लिए मद्रास विश्वविद्यालय के छात्र भी यूजीसी के बाहर पहुंच गए हैं। आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार राहुल राय भी छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं।
विज्ञापन
यूजीसी के बाहर चल रहा छात्रों का आंदोलन बृहस्पतिवार को नौंवे दिन में प्रवेश कर गया। बृहस्पतिवार को स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूजीसी धीरे-धीरे एक लालफीताशाही वाली बॉडी बनती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह लड़ाई समावेशन की प्रक्रिया को मजबूत करने की लड़ाई है, लिहाजा मैं इसके साथ खड़ा हूं।
जेएनयूएसयू की उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने कहा कि हम पहले दिन से इस आंदोलन में सकारात्मकता की सोच के साथ उतरे हैं, लेकिन इसका मतलब ये तो कतई नहीं कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय मनमाने तरीके से आंदोलित लोगों को कंफ्यूजन करने का काम करे।