फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   non IIT student much succeeded in cat result.

कैट में गैर आईआईटीयन ने दिखाया अपना दम

Sat, 09 Jan 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jan 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
non IIT student much succeeded in cat result.

आईआईएम ने शुक्रवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट-2015 (कैट) का परिणाम जारी कर दिया। इस बार प्रदेश में अलग ट्रेंड देखने को मिला है। आईआईटी रुड़की से आने वाले हाई स्कोर के बीच दो होनहार ऐसे भी हैं, जिन्होंने दूसरे संस्थानों से इंजीनियरिंग करते हुए कैट में 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार के अभय अग्रवाल और दून के ऋषभ ने अलग-अलग यूनिवर्सिटी से बीटेक करके यह कामयाबी हासिल की है। आईआईटी रुड़की के छात्र निश्चय बुद्धिराजा ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है, वह दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


अच्छे परसेंटाइल पाने वाले कई गैर आईआईटीयन
कैट के परिणाम में इस बार भी आईआईटी रुड़की के कई छात्रों ने बाजी मारी। इन सबके बीच अहम बात यह रही कि 99.99 परसेंटाइल पाने वाले दो छात्र ऐसे भी रहे, जिनका बैकग्राउंड आईआईटी का नहीं है। पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक करने वाले हरिद्वार निवासी अभय अग्रवाल और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज से बीटेक करने वाले ऋषभ यादव ने कैट में इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे अलग 100 परसेंटाइल वाले निश्चय बुद्धिराजा, 99.99 परसेंटाइल हासिल करने वाले यश गुप्ता व निहार अग्रवाल आईआईटी रुड़की के छात्र हैं।

आईआईएम में दाखिले की इस प्रवेश परीक्षा में इस बार एक और अहम बात यह भी सामने आई कि गत वर्ष के मुकाबले रिजल्ट बेहतर रहा। गत वर्ष 99.84 तक स्कोर उत्तराखंड से रेकॉर्ड हुआ था, इस बार 99.99 परसेंटाइल में चार छात्र हैं, जिनमें दो आईआईटीयन और दो अन्य विवि के हैं।

देर रात तक आए परिणाम-
छात्र का नाम --- परसेंटाइल
निश्चय बुद्धिराजा -- 100
अभय अग्रवाल -- 99.99
ऋषभ यादव -- 99.99
यश गुप्ता -- 99.99
निहार अग्रवाल -- 99.99
अभिषेक गर्ग -- 99.96
वरुण जोशी -- 99.92
अंकुर अग्रवाल -- 99.88
गुरसिमरन आहूजा -- 99.83
अमित कुमार -- 99.77

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed