फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nomination started for JNU student union election.

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू

Tue, 02 Sep 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
nomination started for JNU student union election.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार से नामांकन पत्र भरने का आगाज हो गया। कैंपस में 1 सितंबर से छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। विभिन्न छात्र संगठनों के प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में सोमवार सुबह से ही गहमागहमी थी। चुनाव आयुक्त दिलीप मौर्या ने नामांकन पत्र जारी करते हुए विभिन्न छात्र संगठनों को सौंप दिए। मंगलवार को प्रत्याशी नामांकन पत्र भरकर जमा करवा देंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही बुधवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। इसी दिन नामांकन पत्र रद्द होने की सूची भी जारी होगी। चुनाव आयुक्त ने वोटर लिस्ट की प्रारंभिक सूची भी जारी कर दी है, जिसमें पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 1000 वोटर बढ़े हैं। पिछले साल लगभग 7,000 वोटर थे। हालांकि अब भी छात्र मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed