पीयूः छात्र काउंसिल चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में पांच सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही पीयू के सभी विभागों में काफी संख्या में स्टूडेंट्स इकट्ठे हुए है।
सभी छात्र संगठनों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर भागदौड़ मची हुई है। किसी भी संगठन ने अभी तक किसी भी संगठन से गठबंधन नहीं किया है।
सभी संगठन दो से ज्यादा विभागों से नामांकन भर रहे हैं। कल भी नामांकन भरे जाएंगे। उसके बाद ही तय होगा कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार उतरेंगे। बता दें कि वीरवार देर शाम तक भी अधिकतर छात्र संगठनों के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार नहीं हो सकी।
अपने उम्मीदवारों पर दूसरे संगठन द्वारा किसी भी तरह का क्रिमिनल केस होने की आशंका को देखते हुए नामांकन के आखिरी मिनटों तक इसे राज ही रखे जाने की उम्मीद है। छात्र काउंसिल चुनाव में उम्मीदवारी के लिए कैंडीडेट के 75 फीसदी लेक्चर अनिवार्य हैं।
वीरवार को डीएसडब्ल्यू दफ्तर में कई छात्र नेता अपने उम्मीदवारों के लेक्चर पूरे कराने के लिए सिफारिश करते नजर आए। लेकिन अधिकारियों ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।
5 सितंबर को होंगे चुनाव
हिमाचल में भले ही छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन चंडीगढ़ में इन चुनाव को मंजूरी मिल गई है। चंडीगढ़ के होम सेकेट्री का इस संबंध में मंजूरी पत्र पीयू के अधिकारियों को मिल गया है।
छात्र काउंसिल चुनाव पांच सितंबर को होंगे। दोपहर बाद तीन बजे पीयू प्रशासन इस बारे में अधिकारिक रूप से घोषणा करेगा। आधिकारिक घोषणा के साथ ही पीयू में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी।
छात्र संगठनों को प्रचार के लिए लगभग एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी।
पीयू देरी से चाहता था चुनाव कराना
पीयू में शुक्रवार को ही छात्र काउंसिल चुनाव होने की प्रथा रही है। पिछले साल चुनाव बुधवार को हुए थे। पीयू प्रशासन इस साल देरी से चुनाव कराना चाहता था। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस ने जब पीयू से चुनाव पहले सप्ताह में कराने की बात कही, तो पीयू तैयार हो गया।
चंडीगढ़ पुलिस का तर्क था कि चुनाव जितनी देरी से होंगे, कैंपस में उतने ज्यादा दिनों तक झगड़े होते रहेंगे। ध्यान रहे कि पीयू में हाल ही में यूनिवर्सिटी अधिकारियों की छात्र संगठनों के साथ बैठक हुई थी।
इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। पुलिस ने भी पीयू को चुनाव को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं, जिनका पालन चुनावों तक करना होगा। साथ ही छात्र संगठनों को भी पीयू और पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं।