फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nominated President, General Secretary, Secretary resignation

एचपीयू में एससीए मनोनयन का फार्मूला फेल

Thu, 25 Sep 2014 11:41 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
Nominated President, General Secretary, Secretary resignation

छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक लगाने के बाद विकल्प के रूप में मेरिट आधार पर मनोनयन से एससीए गठन का नया प्रयोग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ही फेल होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद जारी मनोनित एससीए के चारों पदों पर मनोनित की चार में से तीन छात्राओं ने पद छोड़ने को डीएसडब्लू को त्याग पत्र भेजे।

इसमें एससीए अध्यक्ष ज्योति शर्मा, महासचिव  दामिनी जिन्हा और सह सचिव पल्लवी ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।

छात्राओं ने कहा मनोनयन से पहले नहीं पूछा

Nominated President, General Secretary, Secretary resignation

इन छात्राओं ने इस्तीफे में साफ किया है कि विवि प्रशासन ने उनकी सहमति और उनसे बिना विचार विमर्श किए, उन्हें एससीए के पद पर मनोनित किया है।

वे आम छात्रों के फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए पद को छोड़ने की इच्छा जताई है। अमर उजाला ने पहले ही पढ़ाकू नहीं बनना चाहते छात्र नेता शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पढ़ाकू छात्रों के फैसले को उजागर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed