जानिए नोबेल पुरस्कार विजेता ने एचपीयू में क्या कहा..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय में बुधवार को विख्यात पर्यावरणविद् और नोबेल पुरस्कार विजेता डा. राजेंद्र कुमार पचौरी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनका न्यूनतम उपयोग करने के लिए पहल करनी होगी।
इसमें सभी को सहभागी बनना होगा। ऐसा करने से इकोलॉजिक्ल बेलेंस बना रहेगा। विवि सभागार में उन्होंने विवि में सक्रिय छात्र संगठनों से आह्वान किया कि वे विवि में शैक्षणिक विकास में सहयोग करें।
प्रदेश के इस एकमात्र संबद्धता प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयां छूने में मददगार बनें। उन्होंने जंगल की आग, सूखे के पैदा हो रहे हालात पर भी चिंता जताई।
कुलपति ने दी डीएससी मानद उपाधि
विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी और अन्य अधिकारियों ने डा. पचौरी का स्वागत कर उन्हें को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि भेंट की।
यह उपाधि उन्हें मार्च 2014 में विवि के 21वें दीक्षांत समारोह के दौरान अलंकृत की जा चुकी थी। इस समारोह में डा. पचौरी शरीक नहीं हो सके थे।
इस मौके पर अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस चौहान, कुलपति के सचिव प्रो. ओपी चौहान, अधिष्ठाता योजना प्रो. पीके आहलुवालिया, कार्यकारिणी सदस्य चौ. वरयाम सिंह बैंस मौजूद रहे।