फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no tension for girls education

बेटियों की पढ़ाई की नहीं करनी होगी चिंता

Wed, 04 Dec 2013 02:35 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2013 02:35 AM IST
विज्ञापन
no tension for girls education

बिटिया की पढ़ाई को लेकर जागरूकता व छोटे परिवारों को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी अब इकलौती बिटिया को पीजी की पढ़ाई के लिए 20 महीने तक दो हजार रुपये यानी दो सालों में 40 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देगा।

विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड का लाभ वर्ष 2013-15 में दाखिला लेने वाली लड़कियों को ही मिलेगा। इन लड़कियों को नॉन प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई के लिए यह मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जुड़वा लड़कियों को भी लाभ दिया जाएगा। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की इस स्कीम का फायदा रेग्युलर कोर्सेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा व ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली छात्राएं इसमें शामिल नहीं होंगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राएं नौ दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

छात्राओं की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर उपलब्ध हैं। इस छात्रवृत्ति के तहत पीजी में पढ़ रही छात्राओं को हर महीने दो हजार रुपए के अनुसार वर्ष भर में 10 महीने तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

यानि दोनों वर्षों को जोड़कर करीब 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति के लिए पिछले वर्षों की छात्राएं पात्र नहीं होंगी। यूजीसी के सेक्रेट्री अशोक ठाकुर ने बताया कि छात्रवृत्ति के माध्यम से समाज में छोटे परिवार को बढ़ावा दिया जाएगा।


इसके अलावा उद्देश्य है कि सिंगल गर्ल चाइल्ड वाले परिवारों को देखकर और लोग भी प्रोत्साहित हों। इससे महिला सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा। अभी तक गरीबी के कारण जो छात्राएं पीजी की पढ़ाई नहीं कर पा रही थीं, उन्हें पढ़ाई करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed