फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No seat increase in engineering colleges this year

अबकी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं बढ़ेंगी सीटें

Mon, 07 Apr 2014 11:11 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Apr 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
No seat increase in engineering colleges this year

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने इंजीनियरिंग सीटों में बढ़ोतरी और नए कॉलेजों की मान्यता पर एक साल के लिए रोक लगाते हुए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी ने सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किया है कि 2014-15 सत्र में कॉलेजों से न आवेदन मांगे जाएंगे न ही कागजी कार्यवाही होगी। उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) इस प्रस्ताव को शासन के पास भेजेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फेल होने पर अब नहीं निकाले जाएंगे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने एआईसीटीई से मिला टेक्निकल एजुकेशन और एंरोलमेंट से जुड़ा पिछले दो सालों का डेटा देखा तो पता चला कि सीटें बढ़ रही हैं और कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन सीटें खाली हैं। कॉलेजों की स्थिति, सीटों की संख्या, गुणवत्ता को देखते हुए यह रोक लगाई गई है।

दरअसल, यूपीटीयू (पूर्ववर्ती एमटीयू-जीबीटीयू) में भी पिछले दो सालों में 30 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ीं, लेकिन सालाना 40 फीसदी सीट खाली रही हैं।

यह भी पढ़ें: तो क्या नहीं आएंगे 10वीं बोर्ड के रिजल्ट?

यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस. संधू ने ये निर्देश तमाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी को जारी किया है। इस निर्देश में कहा गया है इन प्रक्रियाओं को छोड़कर बाकी सभी औपचारिकताएं विवि अपने रुटीन के मुताबिक पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed