{"_id":"9ae9355bcf2e222d84eacc3580bc45ef","slug":"no-principal-and-headmaster-in-chandigarh-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बिना प्रिंसिपल के चल रहे 14 स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ में बिना प्रिंसिपल के चल रहे 14 स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 14 स्कूल लंबे समय से बिना प्रिंसिपल/हेडमास्टर के चल रहे हैं। कुछ में तो कई सालों से प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं। सब कुछ जानते हुए भी शिक्षा विभाग इन स्कूलों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। हजारों बच्चों के भविष्य को दाव पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले ही सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। परिणाम भी उम्मीद मुताबिक नहीं आते। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35, जीएमएसएसएस मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स, जीएमएचएस-45, जीएचएस-52, 53 और 54 में पिछले 1 साल से प्रिंसिपल/हेडमास्टर के पद खाली हैं। इसके अलावा भी कई स्कूल ऐसे हैं जिनमें प्रिंसिपल नहीं हैं।
विज्ञापन
यूटी कैडर एजूकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि स्कूलों में मुखिया के नहीं होने से बच्चों के भविष्य से तो खिलवाड़ हो ही रहा है, साथ में वरिष्ठ शिक्षकों का हक भी मारा जा रहा है। विभाग पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को इन पदों पर नहीं लगा रहा। जबकि नियमानुसार ऐसा पहले भी होता रहा है।
विज्ञापन
कंबोज ने कहा कि वह इन स्कूलों की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से मिलकर स्कूलों पर ताला जड़ेंगे। इससे पहले सोमवार को शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह से मिलकर पूरा वाकया बताया जाएगा।