फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no parameter in government colleges

सरकारी कॉलेजों में उड़ी मानकों की धज्जियां

Fri, 27 Dec 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
no parameter in government colleges
उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में ही एनसीटीई के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलेजों में नियमित शिक्षकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है, लेकिन यहां संविदा पर तैनाती दी जा रही है, वह भी दाखिले पूरे होने के बाद। प्रदेश में कुल 16 सेल्फ फाइनेंस सरकारी बीएड कॉलेज हैं।

शिक्षकों के 40 प्रतिशत से भी ज्यादा पद खाली
इनमें से आठ गढ़वाल और आठ कुमाऊं मंडल में स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक इन कॉलेजों में शिक्षकों के 40 प्रतिशत से भी ज्यादा पद खाली हैं।

नेशनल काउंसिल फॉर टीचिंग एजूकेशन (एनसीटीई) के नियमों के मुताबिक कोई भी कॉलेज संविदा पर शिक्षक नहीं रख सकता है। लेकिन कॉलेजों की ओर से भेजे जाने वाले नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी देने के बजाय संविदा पर शिक्षक रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में नियुक्ति का दारोमदार सरकार पर होता है। विवि सिर्फ नियुक्ति को अपना अप्रूवल देता है। नियुक्तियों की फाइल आएगी तो निश्चित तौर पर विवि सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस राणा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि

सरकारी सेल्फ फाइनेंस बीएड कालेजों में नियमानुसार संविदा पर शिक्षक नहीं होने चाहिए। लेकिन इन कालेजों में नियमों का उल्लंघन कर संविदा पर तैनाती दी जा रही है। हम इसका विरोध करेंगे।
- सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed