{"_id":"52c95e79f3ea21acc114422eadd5c597","slug":"no-need-to-attest-examination-form-for-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के स्टूडेंट्स को दी गई बड़ी राहत, यहां पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के स्टूडेंट्स को दी गई बड़ी राहत, यहां पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को एक बड़ी राहत दी है। उन्हें एक बहुत जरूरी शर्त से मुक्त कर दिया गया है। दरअसल, पीयू ने एग्जामिनेशन फॉर्म अटेस्ट कराने की शर्त खत्म कर दी है।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि एग्जामिनेशन फार्म को ऑनलाइन भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी को गजटेड अफसर से अटेस्ट नहीं कराना होगा।
केवल प्राइवेट स्टूडेंट्स को अपना फोटो आईडी कार्ड दिखाना होगा और सेल्फ अटेस्ट फार्म और फोटो आईडी कार्ड को डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस (एग्जामिनेशन) को स्पीड पोस्ट करना होगा।
विज्ञापन