{"_id":"c0511d18f45def869a75c475e8e3fe7b","slug":"no-merit-old-admission-pattern-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट नहीं, एडमिश्ान को फिर पुराना पैटर्न","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मेरिट नहीं, एडमिश्ान को फिर पुराना पैटर्न
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी और डीबीएस कालेज में मेरिट पर दाखिले के शासनादेश से इतर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गत वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया ही बहाल कर दी। मुख्यमंत्री ने दोनों कालेजों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र संख्या को दुरुस्त करने के लिए इवनिंग क्लास भी चलाएं लेकिन इसकी फीस मॉर्निंग क्लास से अलग न हो। इसकी जानकारी दोनों कालेज प्राचार्यों ने प्रबंधन को फारवर्ड कर दी है।
विज्ञापन
समान फीस ली जाएगी
डीएवी और डीबीएस के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर तत्काल प्रभाव से गत वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया ही बहाल कर दी। मुख्यमंत्री की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक डीएवी व डीबीएस कालेज में सांयकालीन सत्र में प्रात:कालीन सत्र के समान ही फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जितने दाखिले हुए, उतने ही प्रवेश इस साल भी करने के लिए गढ़वाल विवि से बात की जाएगी। छात्र, श्रीदेव सुमन विवि में प्राईवेट परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हो सकेंगे और उनका परीक्षा केंद्र डीएवी में रखा जाएगा। अगले वर्ष डीएवी व डीबीएस कालेज की परीक्षाएं भी श्रीदेव सुमन विवि द्वारा आयोजित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए। इस मौके पर मुख्य सचिव सुभाष कुमार, प्रमुख सचिव राकेश शर्मा, राधा रतूड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सीएम का पत्र पहुंचा
शाम तक दोनों कालेज प्राचार्यों के पास सीएम का पत्र पहुंच गया, जिसमें पुरानी व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है। डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन और डीबीएस प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उन्होंने सीएम के निर्देश प्रबंधन को प्रेषित कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार से कालेज में प्रॉस्पेक्टस आवंटन शुरू हो जाएंगे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें