बड़ी राहत: SEE में मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने एसईई काउंसलिंग के समय मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की बाध्यता खत्म कर दी है।
अब स्टूडेंट्स को दस्तावेज की जांच के दौरान खुद ही लिखकर देना होगा कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
यूपीटीयू के इस फैसले से इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए एसईई-2014 क्वालीफाई करने वाले 1.73 लाख स्टूडेंट्स को राहत मिली है।
यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए अस्पतालों में स्टूडेंट्स की भारी भीड़ पहुंच रही थी।
इससे स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो अस्पताल में भी एकाएक भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था फैल रही थी।
लिहाजा यह व्यवस्था की गई। दस्तावेज की जांच के दौरान लिखकर देना होगा-मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
कॉलेज में फीस के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की व्यवस्था से स्टूडेंट्स को समय मिल जाएगा और अस्पतालों में भी अव्यवस्था नहीं होगी।