फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No IIT Exam Center in Chandigarh since 2 Years

चंडीगढ़ में 2 साल से नहीं बना आईआईटी का एग्जाम सेंटर

Mon, 07 Apr 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
No IIT Exam Center in Chandigarh since 2 Years
सिटी में इस साल भी जेईई (ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाइमिनेशन) मेन 2014 का सेंटर नहीं बनने से विद्यार्थियों को शहर के आसपास और पंजाब में बने सेंटर में परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन


देशभर में यह ऑफ लाइन पेपर सुबह साढे़ नौ बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर दो से पांच बजे तक हुआ। देशभर में 150 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन चंडीगढ़ में इसका सेंटर नहीं था।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर संचालकों का मानना है कि शहर से हर साल करीब 12 हजार विद्यार्र्र्थी आईआईटी जेईई मेन के लिए अप्लाई करते है, लेकिन यहां सेंटर न बनाने से हर साल विद्यार्थी परेशान होते हैं। यह परीक्षा सेंटर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को देशभर से लाखों विद्यार्थियों ने आफ लाइन पेपर दिया। इसका परिणाम तीन मई को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस टेस्ट के लिए दोनों आप्शन (ऑफ लाइन और ऑनलाइन) दी जाती है, जिसमें वे एक आप्शन के जरिए टेस्ट दे सकते हैं।


दो साल से शहर में नहीं बना सेंटर
केमेस्ट्री कोचिंग सर्कल इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. संगीता खन्ना ने बताया कि पिछले दो साल से चंडीगढ़ में सेंटर नहीं बनाना है। इस कारण से हर साल स्टूडेंट परेशान होते हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा देने के लिए पंजाब, अंबाला और अन्य सेंटर जाना पड़ता है। ऑफ लाइन पेपर के बाद अब नौ, 11, 12 और 19 अप्रैल को ऑन लाइन पेपर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed