फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Gedi Routes in Punjab University Campus Now

पीयू कैम्पस में अब गेड़ी मारने वालों की खैर नहीं

Tue, 28 Oct 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Oct 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
No Gedi Routes in Punjab University Campus Now

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में अब बाहरी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है। कैंपस में अब गैड़ी रूट बंद हो जाएगा। पीयू कैंपस में अब नए कर्नल का रौब चलता है। पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा ने कैंपस में वाहनों की एंट्री को लेकर सिक्योरटी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पीयू कैंपस के कर्मचारियों और प्रोफेसर को अब गाड़ी या दूसरे वाहनों पर स्टिकर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बाहरी वाहनों की कैंपस में एंट्री पूरी तरह बैन होगी। पीजीआई या मुल्लापुर जाने के लिए अब पीयू कैंपस से शार्टकट पर रूट बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से ही पीयू के तीनों गेटों पर रजिस्ट्रार के आदेशों पर सिक्योरटी अधिकारियों ने नाका लगाया। बाहर से आने वाली हर गाड़ी की बारिकी से चैकिंग के बाद ही कैंपस में एंट्री दी गई। आमतौर पर पीयू स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर बेतरतीब खड़ी रहने वाले दोपहिया वाहन और गाड़ियां सोमवार को सलीके से पार्किंग में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट नंबर 1 होगी पार्किंग
पीयू कैंपस में किसी जरूरी काम से आने वाले बाहरी व्यक्ति को गाड़ी पार्क करने के लिए सिर्फ गेट नंबर एक के साथ बनी पार्किंग में जगह मिल सकेगी। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर टोकन भी लेना होगा। कैंपस में एंट्री से पहले संबंधित व्यक्ति की पूरी जांच की जाएगी। उधर पीयू प्रशासन ने गाड़ियों को सड़क के दाई तरफ पार्क करने के आदेश दिए हैं। यूसोल के पास मल्टीस्टोरी पार्किंग का प्रपोजल भी तैयार हो रहा है।  

हॉस्टल में आउटसाइडर तो कैंसिल होगा कमरा
कुछ रोज पहले पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-4 में एक बाहरी छात्र की मौत के बाद पीयू प्रशासन ने हॉस्टल पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। पीयू अधिकारियों द्वारा आउटसाइडर को रखने वाले स्टूडेंट्स का हॉस्टल रूम तुरंत कैंसिल करने का आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

रूटीन में हॉस्टल वार्डन और चीफ सिक्योरटी ऑफिसर रेड करेंगे। आउटसाइडर को पकड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा। सभी मैस कांट्रेक्टर को आउटसाइडर को खाना नहीं देने के आदेश दिए जाएंगे। हॉस्टल में रूम सर्विस भी पूरी तरह बंद की जाएगी।


लॉ ऑडिटोरिम के बाहर एक्सीडेंट
पीयू में सोमवार दोपहर बाद लॉ ऑडिटोरियम के बाहर एक स्कूटी सवार छात्रा ने गाड़ी को टक्कर दे मारी। घटना में लड़की को चोटें आई और उसे सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीयू के मास कम्यूनिकेशन विभाग की छात्रा एक्टिवा पर सवार थी। गाड़ी बैक करते हुए एक्टिवा और कार की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed