{"_id":"ee6aa39712aabee29f741552c057cf85","slug":"no-fee-in-cs-exam-for-kashmiri-students-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्रों की सीएस परीक्षा की फीस माफ ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कश्मीरी छात्रों की सीएस परीक्षा की फीस माफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी छात्रों को सीएस की दिसंबर 2014 परीक्षा के लिए दाखिला फीस नहीं देनी पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के चलते कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने छात्रों की फीस माफ कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को यह फैसला लिया कि दिसंबर 2014 में आयोजित सीएस की परीक्षा में किसी भी वर्ग के छात्रों से दाखिला फीस नहीं ली जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष आर श्रीधरन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के चलते लोगों का जीवन तहस-नहस हो गया है।
विज्ञापन
पढ़िए:स्कर्ट पहनने पर की बेइज्जती, 500 रुपए फाइन
विज्ञापन
ऐसे में घाटी के छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने केलिए सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) दिसंबर 2014 परीक्षा में दाखिला फीस माफ कर दी जाए।
उन्होंने निर्देश दिया है कि कश्मीरी छात्रों को फीस माफी के अलावा पढ़ाई के लिए अलग से सुविधा दी जाए, क्योंकि बाढ़ के चलते उनके पास किताबें व अन्य साधन नहीं होंगे।
प्रबंधन छात्रों को ईमेल के जरिए पाठ्यक्रम से जुड़ी हार्ड कॉपी भेजेगा। परीक्षा में जम्मू-कश्मीर से 50,000 से अधिक छात्र बैठेंगे। बता दें कि बाढ़ के चलते श्रीनगर स्थित कंपनी सेक्रेटरी का रीजनल ऑफिस तबाह हो गया है। पानी में छात्रों के रिकॉर्ड भी खराब हो गए हैं।