{"_id":"f713b08e77f29bfc02c7839eb51d3c86","slug":"no-exam-center-in-chandigarh-for-aiims-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स एंट्रेंस देने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एम्स एंट्रेंस देने वालों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेस (एम्स) में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
1 जून 2015 को होने वाली परीक्षा के लिए सेंटर की लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन चंडीगढ़ को सेंटर नहीं बनाया गया है। ट्राइसिटी के हजारों विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ेगा।
बायोलॉजी विषय के एक्सपर्ट डॉ. अरविंद गोयल ने बताया कि परीक्षा सुबह और शाम दो चरणों में होगी। 200 अंक की परीक्षा के लिए 3.30 घंटे का समय दिया जाएगा।
देशभर से परीक्षा में 1.50 से 2 लाख स्टूडेंट अपीयर होंगे। एम्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए जल्द ही संबंधित वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा संबंधी किसी तरह की शिकायत स्टूडेंट 24 घंटे के भीतर कर सकेंगे।
विज्ञापन