फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no education loan interest take bank between 2009 to 2013

चिदंबरम के अंतरिम बजट में छात्रों को बड़ी राहत

Mon, 17 Feb 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Feb 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
no education loan interest take bank between 2009 to 2013

वित्त मंत्री पी चिदंबरम के अंतरिम बजट से उस आम आदमी के हिस्से राहत आई है, जिसने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए एजुकेशन लोन लिया था।

विज्ञापन


बजट में 2009 से लेकर 2013 तक एजुकेशन लोन के ब्याज माफी की घोषणा की गई है। दून में 70 हजार से अधिक एजुकेशन लोन धारक इस दायरे में होंगे। साफ है कि उनके अभिभावक इस कदम से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी में कार्यरत संदीप अग्रवाल ने अपने बेटे कुणाल को बीटेक की पढाई के लिए 2010 में एजुकेशन लोन दिलाया था। ब्याज माफी से जुड़ी खबर से वह खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर केवल दो सालों 2012 और 2013 की बात करें और दून के चार बैंकों स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण केनरा बैंक का आंकड़ा देखें तो लाभार्थियों की संख्या तकरीबन 14 हजार से अधिक बैठती है।


इस आधार पर पांच साल में लोन लेने वाले 70 हजार से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ब्याज माफी के इस कदम से फायदे में रहेंगे।  प्रोफेशनल, तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न बैंकों की ओर से दिए जाने वाले एजुकेशन लोन में सबसे अधिक संख्या बीटेक करने के लिए लोन लेने वाले आवेदकों की है।

तीसरा सबसे बड़ा पोर्टफोलियो
हाउसिंग लोन और व्हीकल लोन के बाद सबसे बड़ा पोर्टफोलियो एजुकेशन लोन का है। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अशोक अनेजा के अनुसार ब्याज के संबंध में अभी बजट में घोषणा हुई है। निर्देश आने पर तफसील पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed