{"_id":"89d24791d5510a7c5d8022c64648803e","slug":"no-compulsion-of-teaching-experience-for-bed-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BEd करने के इच्छुक पढ़ें बड़ी गुड न्यूज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BEd करने के इच्छुक पढ़ें बड़ी गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूएसओएल) ने बीएड एडमिशन के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। अब बीएड में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के नए नियमों के तहत एडमिशन होगा।
विज्ञापन
यूसोल के डायरेक्टर प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि इस बार नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ने पत्राचार से बीएड के एडमिशन नियमों को बदल दिया है।
नए नियमों के तहत अब बीएड के लिए दो वर्षों का टीचिंग अनुभव जरूरी नहीं होगा। जो बीएड नहीं है और सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, वे बीएड पत्राचार से कर सकेंगे।
विज्ञापन
उनके पास एनटीटी या जेबीटी का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। बिना सर्टिफिकेट के स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स बीएड पत्राचार से नहीं कर सकेंगे। 16 अगस्त तक पीयू की वेबसाइट www.usolbed.pu.ac.in. पर एडमिशन केलिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन