फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Coaching in Chandigarh Coanching Centers, Problem for Students

कोचिंग सेंटर्स और स्टूडेंट्स के लिए बेहद बुरी खबर

Mon, 16 Feb 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
No Coaching in Chandigarh Coanching Centers, Problem for Students

चंडीगढ़ प्रशासन के एक आदेश ने शहर के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे हजारों स्टूडेंट्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। डीसी मोहम्मद शाईन ने सभी कोचिंग सेंटर पर 60 दिन के लिए धारा 144 लगा दी है।

विज्ञापन


नोटिस के तहत कोई भी कोचिंग सेंटर स्कूल टाइम में सुबह 8 से 2 बजे तक किसी भी तरह की कोचिंग नहीं दे सकेगा। सोमवार से शहर के करीब 100 कोचिंग सेंटर पर अधिकारी छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर को सील करने के आदेशों के बाद कोचिंग सेंटर प्रबंधकों ने रविवार को ही कक्षाओं को सस्पेंड करने का नोटिस जारी कर दिया। मार्च से होने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों स्टूडेंट्स के लिए प्रशासन का यह नोटिस मुसीबत बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग प्रबंधकों ने की मीटिंग

No Coaching in Chandigarh Coanching Centers, Problem for Students

कोचिंग सेंटर के बाहर धारा 144 लगाने पर कोचिंग प्रबंधकों ने विरोध जताया है। कोचिंग प्रबंधकों ने शहर की कई अन्य एसोसिएशन के सहयोग से आवाज उठाने का फैसला किया है।

रविवार को सेक्टर-35 होटल में चंडीगढ़ एजुकेशनिस्ट एसोसिएशन (सीईए) की बैठक में करीब 20 प्राइवेट कोचिंग सेंटर प्रबंधकों ने इस मामले पर चर्चा की।

प्रबंधक इस संबंध में प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव से मिलेंगे। को‌चिंग प्रबंधकों ने जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाने पर भी विचार कर रहे हैं।

कोचिंग सेंटर पंचकूला और मोहाली होंगे शिफ्ट

No Coaching in Chandigarh Coanching Centers, Problem for Students

इस्टेट ऑफिस ने कुछ दिन पहले कई कोचिंग सेंटर को एससीओ और एससीएफ में चलाने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस में कोचिंग सेंटरों को 7 दिन के भीतर शिफ्ट करने के आदेश दिए है।

उधर, कोचिंग सेंटर के बाहर धारा 144 लगाने के फैसले के बाद तो कोचिंग सेंटर प्रबंधक खासे परेशान हैं। जानकारी अनुसार, कई कोचिंग सेंटर ने पंचकूला और मोहाली में शिफ्ट करने का विकल्प भी खोजना शुरू कर दिया है।

लेकिन, शहर के कोचिंग सेंटर शिफ्ट होने से चंडीगढ़ में पढ़ रहे हजारों स्टूडेंट्स के लिए काफी दिक्कतें पैदा हो जाएंगी। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों स्टूडेंट्स चंडीगढ़ में सुरक्षा और क्वालिटी एजुकेशन के कारण सिर्फ कोचिंग लेने आते हैं।

अब कोचिंग हब नहीं रहेगा चंडीगढ़

No Coaching in Chandigarh Coanching Centers, Problem for Students

पिछले 10-12 सालों में चंडीगढ़ कोचिंग हब के तौर पर उभरा है। शहर में 500 से अधिक कोचिंग सेंटर हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद अब अधिकतर कोचिंग सेंटर बंद होने हो सकते हैं।

कई सालों से जेईईई, सीबीएसई पीएमटी, सिविल सर्विसेस, पीसीएस-एचसीएस, ज्यूडिशरी जैसी परीक्षाओं में चंडीगढ़ के युवाओं का जलवा बरकरार रहा है। लेकिन, इस्टेट ऑफिस की सख्ती से शहर कोचिंग हब नहीं रह पाएगा। 50 हजार से अधिक युवा हर साल चंडीगढ़ में विभिन्न तरह की कोचिंग लेते हैं।

स्कूलों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई
प्रशासन शहर में चल रहे डमी स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी  है। सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की टीमें अब रूटीन में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण कर स्टूडेंट्स की अटेंडेंस चेक करेंगे। डमी क्लास चलाने वाले स्कूलों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर पर सख्ती से अब स्कूलों में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस में काफी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed