फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No changes in the pattern of CAT exam

कैट परीक्षा के पैटर्न में बदलाव नहीं

Thu, 17 Oct 2013 12:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
No changes in the pattern of CAT exam

कामन एडमिशन टेस्ट यानी कैट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। उत्तराखंड के परीक्षार्थियों के लिए आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पहले 63 परीक्षार्थियों ने आन लाइन टेस्ट दिया।

विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले पैटर्न में कुछ बदलाव नहीं था। कुछ हिस्सा कठिन तो कुछ सरल रहा। प्रश्न-पत्र दो सेक्शन में विभाजित था। लाग तकनीक प्रयोग की गई थी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित

एक सेक्शन 70 अंकों का था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रश्न-पत्र की अवधि कुल दो घंटे 20 मिनट निर्धारित की गई थी।

पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक चली, जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे शुरू हुई, जो शाम को पांच बजकर 35 मिनट तक चली।

करियर लांचर से कैट हल करने वाले अमित गोयल के अनुसार क्वांटिटेटिव सेक्शन बीते साल की ही तरह रहा। बता दें कि देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा आने वाली 11 नवंबर तक चलेगी। इसमें देश भर से एक लाख 98 हजार परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों सेक्शन में पूछे गए 30-30 प्रश्न
पहले और दूसरे दोनों सेक्शन में 30-30 प्रश्न पूछे गए थे। पहले सेक्शन में 21 प्रश्न मैथ्स, जबकि नौ डाटा इंटरप्रिटेशन के रहे, वहीं दूसरे सेक्शन में 21 सवाल इंगलिश, जबकि नौ लाजिकल रीजनिंग के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाजिकल रीजनिंग का सेक्शन लंबा पर आसान
प्रश्न-पत्र का वर्बल सेक्शन थोड़ा चतुराई भरा रहा, ज्यादातर विकल्प सही उत्तर के आस-पास वाले थे। लाजिकल रीजनिंग का सेक्शन थोड़ा लंबा था, यह भी अलबत्ता आसान रहा।

सबसे ज्यादा प्रश्न ज्योमेट्री, एल्जेब्रा से
क्वांटिटेटिव में सबसे ज्यादा प्रश्न ज्योमेट्री और अल्जब्रा से आए। इसके अलावा मेंसुरेशन, ट्रिगनोमैट्री, टाइम स्पीड, डिस्टेंस से भी प्रश्न पूछे गए थे। डाटा इंटरप्रिटेशन में पी चार्ट, हिस्टोग्राम आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।


महिला परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी
कैट की इस परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। करियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल के अनुसार बीते दो साल में यह बढ़ोत्तरी 29 प्रतिशत के आस-पास रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed