{"_id":"9b5bc4fa1cc8cb18dc2dbd126b13ce86","slug":"no-change-in-punjab-university-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः नहीं बदलेगा पीयू का एग्जाम शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
राहतः नहीं बदलेगा पीयू का एग्जाम शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 May 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब व चंडीगढ़ स्थित प्राइवेट कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने परीक्षाओं के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। ऐसे में अब सभी परीक्षाएं तय शेड्यूल के तहत ही होंगी।
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट डा. जगवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सोमवार देर शाम कालेज शिक्षक और कर्मचारियों का बकाया 71 करोड़ रुपये जारी कर दिया। साथ ही जेएसी को बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
इसलिए 15 और 20 मई को कालेज शिक्षकों द्वारा परीक्षाओं के बहिष्कार का फैसला फिलहाल वापस ले लिया गया है। अब भविष्य की रणनीति तय करने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी 20 मई को फिर से मीटिंग करेगी।
विज्ञापन
उधर, पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत मई में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।