फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No career, Youth are embroiled in Love Life.

कैरियर नहीं, लव लाइफ में उलझे हैं यहां के युवा

Fri, 14 Nov 2014 08:49 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
No career, Youth are embroiled in Love Life.

‘कुछ इश्क किया कुछ काम किया,  काम इश्क के आड़े आता रहा और इश्क से काम उलझता रहा। फिर आखिर तंग आकर हमने दोनों को अधूरा छोड़ दिया।’ फैज अहमद फैज की लिखी ये लाइनें औद्योगिक शहर के युवाओं पर सटीक बैठती हैं। यहां का युवा बुरी तरह लव लाइफ के फेर में उलझा है। इस उलझन से कई बार उनका कॅरियर भी दांव पर लग जाता  है।

विज्ञापन


शहर के ज्योतिष प्वाइंट्स और मनोचिकित्सकों का रुख करने वाले युवाओं के प्रश्न और समस्याएं कुछ यहीं जाहिर करते हैं। दरअसल उनके पास रोजाना आने वाले ज्यादातर युवाओं के सवाल उनकी लव लाइफ से जुड़े होते हैं। पढ़ाई और कॅरियर की चिंता बहुत बाद की बात है।
विज्ञापन


ज्योतिषियों की मानें तो रिलेशनशिप को लेकर युवा जूझता हुआ नजर आता है।  एस्ट्रोलॉजर पंकज जोशी ने बताया कि  युवाओं की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच में होती है। इनका सबसे पहला प्रश्न ही प्रेम प्रसंग से जुड़ा होता है। साथी की सच्चाई और फिर शादी जैसे प्रश्न भी आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं अफेयर से जुड़े सवाल

No career, Youth are embroiled in Love Life.

एक दिन में उनके पास 15 से 20 युवा अपना भविष्य जानने के लिए आ ही जाते हैं। एस्ट्रोलॉजर अशोक सनोरिया ने बताया कि आज का युवा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चिंतित रहता है। पूछे जाने वाले सवालों में शुरू के सवाल हमेशा अफेयर से ही जुड़े होते हैं। करियर और पढ़ाई के बारे में पूछने वाले युवाओं की संख्या ना के बराबर है।

हर महीने पांच से 10  युवा ऐसे आते हैं जो अफेयर नहीं होने से कॅरियर से तो भटक रहे हैं, डिप्रेशन में भी आ रहे हैं। उनकी समस्या ही यही है कि दोस्तों के अफेयर हैं पर मेरा नहीं। उनका दिमाग इस बात पर इतना उलझा होता है कि कॅरियर पर फोकस ही नहीं कर पा रहे हैं। चिड़चिडे़पन और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
-डॉ. मिनाक्षी मनचंदा, मनोचिकित्सक

ये हैं युवाओं के टॉप 5 सवाल
-अफेयर होगा या नहीं
-कितने अफेयर होंगे
-रिलेशनशिप कितनी सफल होगी
-अपने साथी पर विश्वास करे या नहीं
-लव मैरिज होगी या अरेंज

हर उपाय करने को है राजी
ज्योतिषियों की मानें तो युवा हर उपाय करने को राजी है। मंत्रोच्चारण, शिवालय में झाड़ूओं को भोर में रखने, गाय को गुड़-चना खिलाने, संध्या से पहले अलग-अलग शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने जैसे उपाय करने से भी युवा पीछे नहीं हटते। उन्हें उनकी सफल लव लाइफ के लिए सुझाए जाने वाले सभी उपायों को करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed