फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Apllication fee for admission in Govt Colleges

सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने वालों के लिए गुड न्यूज

Sat, 31 May 2014 10:53 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
No Apllication fee for admission in Govt Colleges

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सरकारी कॉलेजों में नए सत्र में दाखिले के लिए आवेदन फार्म की फीस खत्म करने का फैसला लिया है। अब विद्यार्थी जितने मर्जी कॉलेजों में फ्री में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दाखिला मिलने के बाद ही स्टूडेंट से संबंधित कॉलेज प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर 200 रुपये लेगा। पिछले साल प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म की फीस 120 रुपये तय की गई थी।
विज्ञापन

जुलाई 2014 से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन

No Apllication fee for admission in Govt Colleges

जुलाई 2014 सत्र के लिए सरकारी कॉलेजों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। इसके लिए स्पिक से टाईअप किया गया है।

शुक्रवार को इस संबंध में सभी कॉलेज के आईटी एक्सपर्ट और स्पिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जीसी-46 में बीसीए प्रोफेसर रेणू अरोड़ा के मुताबिक इसी में आवेदन फार्म की फीस खत्म करने का फैसला लिया गया।

सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन के लिए लिंक का ट्रायल चल रहा है। सोमवार तक इसे शुरू करने की पूरी तैयारी है। शहर के 5 सरकारी कालेज में हर साल 20 हजार के करीब विभिन्न कोर्स में दाखिला लेते हैं।  

ऑनलाइन से दिक्कतें होंगी दूर

No Apllication fee for admission in Govt Colleges

जीसी-46 में बीसीए प्रोफेसर रेणू अरोड़ा ने माना कि ऑनलाइन सिस्टम से दूरदराज के विद्यार्थी घर बैठे ही आवेदन फार्म भर सकेंगे।

इससे मेरिट लिस्ट बनाने के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। एडमिशन प्रोसेस को सभी कालेज जल्दी पूरा कर लेंगे, जिससे समय और कागज की बचत होगी।

विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेज कर रहे मनमानी

No Apllication fee for admission in Govt Colleges

प्राइवेट कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म की फीस 400 से 600 रुपये रखी जाती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने दो साल पहले सभी प्राइवेट स्कूलों को आवेदन फार्म की फीस अधिक से अधिक 100 रुपये लेने का फैसला दिया था। प्राइवेट स्कूलों ने इस फैसले को मान लिया है, लेकिन प्राइवेट कालेज इस मामले में मनमानी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed