फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Admission to Poor Childrens in Schhols due to Technical Problems

गरीब बच्चों की पढ़ाई में आड़े आई तकनीक

Tue, 03 Jun 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
No Admission to Poor Childrens in Schhols due to Technical Problems

हरियाणा के निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत दाखिला लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे स्कूल के दरवाजे की ओर ताक रहे हैं। लर्निंग लेवल असेसमेंट के परिणाम आने के बाद ही इन बच्चों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में भी समय लगेगा। इस कारण पाठ्यक्रम के मामले में ये बच्चे लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। शिक्षा विभाग परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी कर रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर में आश्वासन दिया था कि जिन बच्चों का दाखिला होना है उनकी सूची सोमवार को शिक्षा विभाग जारी कर देगा, लेकिन सोमवार को तकनीकी खामी के कारण परिणाम वेबसाइट पर नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभाग की ओर से यह बात कही गई थी कि सूची बुधवार को जारी होगी, लेकिन शिक्षा मंत्री के बयान से स्कूलों की ओर टकटकी लगाए अभिभावकों को एक दिन पहले परिणाम आने की आस बंध गई थी, जो सोमवार को टूट गई।

उधर, दो जमा पांच मुद्दे जन पार्टी हरियाणा के संस्थापक  सत्यवीर सिंह हुड्डा ने प्रेस बयान जारी कर एक नया मुद्दा उछाल दिया है। उन्हाेंने कहा है कि हरियाणा सरकार ने 134 ए के तहत गरीब बच्चों का जो कोटा 25 से घटाकर 10 प्रतिशत किया है। उसे वापस 25 प्रतिशत किया जाए, क्योंकि सरकार ने विधानसभा में यह पास नहीं किया है। हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार आज भी दाखिलों का यह प्रतिशत 25 प्रतिशत ही है।


मैने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी से बात की है। कुछ तकनीकी खामी के कारण हम बच्चों की सूची जारी नहीं कर सके। कोशिश है कि मंगलवार तक यह सूची जारी कर दी जाए।
डी सुरेश, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed