यहां मान्यता है ही नहीं, दाखिले होते चले गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सरकारी सहायता प्राप्त भारतीय बालिका इंटर कॉलेज ने वर्तमान
भारतीय
बालिका इंटर कॉलेज का संचालन शाहनजफ रोड पर किया जा रहा है। कॉलेज के पास
इंटर में सिर्फ कला वर्ग की मान्यता है। इसके बावजूद वर्तमान सत्र की
शुरुआत में कॉमर्स में छात्राओं के दाखिले ले लिए गए।
कुछ दिन पहले अचानक
स्कूल को कॉमर्स की मान्यता न मिलने का खुलासा किया गया। माध्यमिक शिक्षा
परिषद ने किसी भी स्कूल में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की
है।
ऐसे में सत्र शुरू होने के ढाई महीने बाद कॉलेज प्रशासन की पोल खुलने
से छात्राओं का साल बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को
छात्राओं ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की।
सहायक जिला
विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि करीब 25 छात्राओं की शिकायत
सामने आई है। यह संख्या और भी बढ़ी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते
हुए विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया गया है।
मान्यता का प्रकरण बोर्ड में लंबित है। छात्राओं को स्थिति से भी अवगत करा दिया गया था। लेकिन बाद में मान्यता की प्रक्रिया फंसने के कारण मामला रुक गया। छात्राओं का साल बर्बाद न हो इसलिए नारी शिक्षा निकेतन में इनके समायोजन की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन कुछ अभिभावक हड़बड़ी में डीआईओएस दफ्तर पहुंच गए। किसी भी छात्रा का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
- रीता टंडन, प्रिंसिपल