फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no action on anti ragging cell

इस सेल में नहीं होती रैगिंग पर सुनवाई!

Mon, 13 Jan 2014 10:20 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
no action on anti ragging cell

बख्शी का तालाब स्थित जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग की शिकायत कॉलेज प्रशासन से करने के बावजूद पॉलीटेक्निक के स्टूडेंट शिवम मिश्रा को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

विज्ञापन


सोमवार को परिवारीजन कॉलेज जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। अगर यहां कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

उधर, उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के एंटी रैगिंग सेल प्रमुख प्रो. जगवीर सिंह का कहना है कि स्टूडेंट यूपीटीयू को ई-मेल कर जब तक शिकायत नहीं करेगा, वह जांच नहीं कर सकते।
विज्ञापन


उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी ही नहीं है। कॉलेज के चेयरमेन को फोन करने की बात गलत है। प्रो. जगवीर सिंह का इस मामले में कहना है कि स्टूडेंट अगर कॉलेज के रवैये से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो वह हेल्पलाइन नंबर 0522-2732186 पर फोन करे या फिर anti_ragging@uptu.ac.in पर ई-मेल भेजे। दूसरी ओर, शिवम मिश्रा के पिता डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा का कहना है।

उनके बेटे को बीटेक थर्ड ईयर व बीटेक के चौथे ईयर के स्टूडेंट्स ने पीटा है, यह मामला रैगिंग का है लेकिन जब पिता से जहर खाने के मामले में पूछा गया कि खामोश हो गए।


उन्होंने कहा कि इसे काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। वह सोमवार को कॉलेज जाकर शिकायत करेंगे और बेटे के लिए न्याय की मांग करेंगे। अगर वहां कार्रवाई नहीं होती तो उच्च अधिकारियों से गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed